पुत्र के कत्ल का बदला लेने के लिये पिता ने दी थी सुपारी
पुत्र के कत्ल का बदला लेने के लिये पिता ने दी थी सुपारी
प्लानिंग कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा
*बरेली।* पिछले कई दिनों से थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक को सूचना प्राप्त हो रही थी कि कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला भट्टा पहलवान का रहने वाला श्रीपाल पुत्र रामचरन जो मूल रूप से डंडिया नजमुलनिशा थाना क्योलड़िया का रहने वाला है। जिसके लड़के विजयपाल की वर्ष 2018 में प्रेमप्रसंग के चलते रमेश चन्द्र पुत्र नत्थूलाल ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी , अपने लड़के की हत्या का बदला लेने के लिए श्रीपाल अपने साथियों के साथ मिलकर रमेशचन्द्र की हत्या का षडयन्त्र रचकर उसे हत्या करने की फिराक में है। यदि सतर्कता बरती जाये तो एक जघन्य घटना टाली जा सकती है। इसी क्रम में एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण और एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के पर्यवेक्षण में और सीओ नवाबगंज के कुशल नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सूचना के सम्बन्ध में गहराई से छानबीन कर षडयन्त्रकारियों को पकड़े हेतु लगाया गया था । बुधवार रात्रि चेकिंग के दौरान लगायी गयी पुलिस टीम को पुनः मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि रामलीला ग्राउण्ड में रंगमंच स्थल में श्रीपाल अपने साथियों के साथ मिलकर रमेशचन्द्र की हत्या करने की योजना बना रहे है , अगर जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रामलीला ग्राउण्ड कस्बा नवाबगंज से अभियुक्त रामपाल उर्फ नन्हे पुत्र कुन्दलाल निवासी ग्राम नरई थाना हाफिजगज बरेली , भवरपाल पुत्र बुद्धसेन निवासी ग्राम सुनौर थाना हाफिजगज जिला बरेली , श्रीपाल पुत्र रामचरन निवासी इंडिया नजमुलनिशा थाना क्योलड़िया जिला बरेली हाल निवासी आदर्शनगर/भट्टा पहलवान कस्बा नवाबगंज जिला बरेली को गिरफ्तार किये गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त रामपाल से एक तमन्चा और दो कारतूस , भवरपाल से एक तमन्चा व दो कारतूस व अभियुक्त श्रीपाल के कब्जे से एक खुखरी नाजायज बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर मुकदमा पंजीकृत कर सभी को जेल भेजा गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के बाद जब उनसे गहराई से पूछताछ की गयी तो पता चला कि श्रीपाल पुत्र रामचरन निवासी इंडिया नजमुलनिशा थाना क्योलडिया जिला बरेली हाल निवासी आदर्शनगर/भट्टा पहलवान कस्बा | नवाबगंज जिला बरेली ने अपने बेटे विजयपाल की हत्या का बदला लेने के लिए डेढ़ लाकज रुपये की सुपारी रामपाल उर्फ नन्हे व भंवरपाल उपरोक्त को देने की बात बतायी जिसमें से बयासी हज़ार रूपये अबतक एडवान्स दे चुका था शेष हत्या के बाद देना था।