Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

40 हजार रुपए नहीं लौटाए तो दोस्त ने ही कर दी हत्या

40 हजार रुपए नहीं लौटाए तो दोस्त ने ही कर दी हत्या




बरेली।   40 हजार रुपए न लौटाने पर दोस्त ही जान का दुश्मन बन गया। उसने ही गला घोटकर हत्या कर दी। चार दिन बाद उसका शव पुलिस को नाले के पास पड़ा मिला। कॉल डिटेल से पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जहां उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। भोजीपुरा के मनिहारी निवासी सोमपाल ठेकेदारी का काम करता था। 13 जून की सुबह वह नई बाइक से घर से निकला था। दोपहर में वह राजेंद्रनगर आया। उसके बाद वह वापस लौट गया लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 15 जून को परिवार ने इसकी शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रात में उसका शव जाधपुर नाले के पास पड़ा मिला।तलाशी में उसकी जेब में आधार कार्ड मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो पता चला कि उसके दोस्त कमरुद्दीन ने ही उसकी हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि सोमपाल ने दोस्त से 40 हजार रुपए उधार लिए थे जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। इस बात से नाराज होकर उसने सोमवार को बुलाया। पहले उसका गला घोंटा और फिर धक्का देकर नाले में फेंक दिया।


हत्यारोपी से की जा रही पूछताछ

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक ने आरोपी से कर्ज लिया था जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

whatsapp whatsapp