नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नोंवे दिन केंद्रीय मंत्री ने किया टीकाकरण कैम्प का उद्घाटन

नोंवे दिन केंद्रीय मंत्री ने किया टीकाकरण कैम्प का उद्घाटन



बरेली।     लगातार 09 वें दिन नगर विधायक डॉ० अरुण कुमार के कार्यालय पर लगाए गए निःशुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प में शनिवार को भी अत्यंत भीड़ रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने दोनों श्रेणिओं 18 वर्ष से 45 व 45 से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सन्तोष गंगवार ने कहा कि टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है कोरोना से लड़ने के लिए सभी को टीकाकरण कराना ज़रूरी है और शासन द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत जारी निर्देशों का स्वतः पालन करना चाहिए। कैंप में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 197 नवयुवक-नवयुवतियों एवं 45 वर्ष से ऊपर के 99 लोगों कुल मिलाकर 296 लोगों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण कार्य सांय 05 बजे तक चला. लगभग 50 नवयुवकों को इस कारण वापस कर दिया गया कि समय अधिक हो गया था। टीकाकरण कैंप में स्वास्थ अधिकारी डॉ० विजेंद्र व उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कार्य किया। रविवार का अवकाश होने के कारण अब सोमवार प्रातः 10 बजे से 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण जारी रहेगा।

whatsapp whatsapp