झूठ बोल कर रिश्तेदारों से ले लिये 1 लाख 91 हजार, पकड़ा दी फर्जी रसीदें
झूठ बोल कर रिश्तेदारों से ले लिये 1 लाख 91 हजार, पकड़ा दी फर्जी रसीदें
अब डेढ़ लाख की और मांग, न देने पर तीन तलाक
खुद को सरकारी बिजली कर्मी बताकर किया था निक़ाह
बरेली। एक व्यक्ति ने बिजली विभाग में सरकारी कर्मचारी बताकर किया निक़ाह कर लिया फिर पत्नी के रिश्तेदारों से बिजली के नाम पर लाखों रुपए लेकर फर्जी रसीदें दे दी अब और पैसा ना देने पर दे रहा है तीन तलाक की धमकी। मामला है थाना बारादरी के हजियापुर का जहां की रहने वाली फरीदा फातमा पुत्री स्वर्गीय जमीन हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका निकाह रबड़ी टोला बज्जा खां का इमामबाड़ा के पास रहने वाले शानू फरीद पुत्र एजाज अहमद से 10 दिसंबर 2020 को हुआ था तभ शानू ने खुद को बिजली विभाग में सरकारी कर्मचारी बताया था निकाह के बाद उसने खुद पर डेढ़ लाख का कर्जा होने की बात कहते हुए अभी मायके में रहने को कहा उसने कहा था कि जब कर्जा निभट जाएगा तो बुला लूंगा परंतु उसके बाद प्रार्थिनी के भांजे से मोटरसाइकिल के लिए 20 हजार एवं तीन लोगों से बिजली के लिए पैसे लेकर फर्जी रसीदें दे दी इतने से भी मन नहीं भरा तो अब अपना मकान बेच कर डेढ़ लाख रुपया और लाने के लिए कह रहा है। माँग पूरी न होने पर तीन तलाक की धमकी दी साथ ही छोटी बहन पर तेजाब डालने को कह रहा है महिला ने यह भी बताया है कि 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र लगाया था जिसकी विवेचना के बाद 25 अप्रैल को शानू अपने मामा चांद मियां के साथ घर पर आए और गंदी गंदी गालियां देते हुए तीन तलाक देकर चले गए पीड़िता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।