नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दरोगा व सिपाही की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे युवक गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज

दरोगा व सिपाही की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे युवक गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज 


राहगीर ने पुलिस को दी सूचना


युवक बोले यू-ट्यूब की वीडियो बना रहे थे


बरेली।         पुलिस की वर्दी पहनकर दो छात्र लोगों से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाने की बात कही है। पूछताछ के बाद देर रात पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कैंट थानाक्षेत्र के चेत गौटिया के पास दो युवक पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम झील गौटिया निवासी शिवम यादव दरोगा व उसका दोस्त अशोक कुमार सिपाही की वर्दी पहने खड़े थे। दरोगा बने युवक की वर्दी में एक स्टार और यूपी पुलिस का बैज भी लगा था। साथ ही उसने प्रदीप सिंह नाम से नेम प्लेट भी लगा रखी थी। पुलिस ने बताया कि शिवम यादव बीए द्वितीय बर्ष व अशोक कुमार बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक पुलिस की वर्दी में चेत गौंटिया मार्ग पर स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के पास रौब झाड़ते हुए राहगीरों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक युवक को वसूली कर रहे दोनों लोगों पर शक हुआ तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने पहुंची। थाने में जब युवकों से पूछताछ शुरू हुई तो उन्होंने बताया कि उनका एक यूट्यूव चैनल है। जिसके लिए वह वीडियो बना रहे थे। पूछताछ के बाद देर रात कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।   


पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ के बाद उचित कार्यवाई की जायेगी- राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर

whatsapp whatsapp