Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अवैध संबंधों में आए अड़ंगा, पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंका

अवैध संबंधों में आए अड़ंगा, पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंका


आरोपी पुलिस हिरासत में रिपोर्ट दर्ज


बरेली।       मामला नवाबगंज का है जहाँ रिश्ते की एक महिला से चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करने पर नल बोरिंग मिस्त्री ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर के पास तालाब में फेंक दिया। महिला का शव तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के  सिजौलिया गांव की है। गांव के रहने वाला मनोज कुमार उर्फ मैकूलाल जोकि नल वोरिंग मिस्त्री है उसका अपने रिश्ते की एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था मैकूलाल इस महिला को भगाने की योजना बना रहा था लेकिन उसकी पत्नी जसोदा देवी पति के अबैध रिश्ते में आड़े आ रही थी जिसके चलते उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी बाद में शव को घर के पास ही तालाब में पत्थर बांधकर फेंक दिया। आरोपी के बड़े पुत्र को पिता पर शक होने पर उसने इसकी सूचना अपने ननिहाल के लोगों को दी जिस पर ननिहाल वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध नवाबगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच में जुटी हुई थी कि आज गांव वालों को तालाब में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp