Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित

66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित


बरेली।     ’66वें रेल सप्ताह समारोह-2021’ के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने इज्जतनगर मंडल के 03 अधिकारियों एवं 13 कर्मचारियों को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर के प्रेक्षाग्रह में आयोजित भव्य समारोह में विशिष्ट रेल सेवा पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में इज्जतनगर मंडल द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल संचलन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्क्रष्ट प्रदर्शन के लिए इज्जतनगर मंडल को सर्वाधिक 07 अन्तर्मण्डलीय कार्यकुशलता शील्डें यथा परिचालन, संरक्षा, सिगनल एवं दूरसंचार, विद्युत, सुरक्षा, कार्मिक तथा राजभाषा प्रदान की गईं। ये शील्डें मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने महाप्रबंधक से प्राप्त की। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे पर इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन एवं सर्वोत्तम स्चच्छ स्टेशन ट्राफी (’ए-1’ एवं ’ए’ श्रेणी) का पुरस्कार दिया गया तथा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गई। समारोह में व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में सर्वश्री/श्रीमती वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (वर्तमान में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी) नीतू, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी संतराज, ट्रैक मैंटेनर शाहिद, स्टेशन अधीक्षक सत्य प्रकाश, गेटमैन सरफराज खान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) गणेश दत्त, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) शहनवाज खान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी) सुशील कुमार अरुण, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (डीजल) प्रवीन सिंघल, तकनीशियन (विद्युत) कश्मीर सिंह, लोको पायलट (माल) पुरुषोत्तम कुमार, सहायक उपनिरीक्षक (यात्री सुरक्षा) राम बहादुर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री अनिल सेठ, एथलीट विनोद एवं महिला एथलीट कुमारी प्रियंका गोस्वामी शामिल थीं।

whatsapp whatsapp