पति पत्नी को नोकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिये एक लाख
पति पत्नी को नोकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिये एक लाख
बरेली। थाना बारादरी के मोहल्ला सहस वानी टोला की रहने वाली तजीन जहाँ पत्नी आमिर रजा ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसको और उसके पति को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख की ठगी की गई है जिस पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने बताया की वह और उसका पति दोनों ही पढ़े लिखे बेरोजगार हैं जो लगातार रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं उसने बताया की बिसलपुर रोड ग्रीन पार्क के पास डीएम प्लाजा बिल्डिंग के 2nd फ्लोर पर दिलशाद जो की फैसेलिटीज सर्विसेज के मालिक है वह लोगों की नौकरियां लगवाते हैं। चमन से मुलाकात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आप बीऐड की हुई हो इसलिए आपकी नौकरी शिक्षा विभाग में लगवा दूंगा जिसके लिए 75000 पहले और 75000 नौकरी लगने के बाद देने होंगे और पति की भी प्राइवेट जॉब लगवा दूंगा जिसके लिए आपको ₹20000 अदा करने होंगे। महिला ने बताया कि दिलशाद ने पति को नौकरी पर लगवा दिया जहां 15 दिन काम करवाने के बाद ही छुट्टी का बहाना देकर नौकरी से हटा दिया और प्रार्थिनी को भी इंटरव्यू के लिए लखनऊ सचिवालय के कई चक्कर लगवा दिए क्योंकि दोनों लोगों की नौकरी के नाम पर दिलशाद ₹100000 पहले ही देख चुका था इसलिए वह उनके फ्रॉड में फंसे हुए थे जब पीड़ित को पता लगा कि यह हर किसी से फ्लर्ट करता है तब काफी लोगों के कहने पर भी पिछले 6 महीने से पैसा वापस करने के नाम पर लगातार चक्कर लगवा रहा है जिसकी वार्तालाप फोन में रिकॉर्ड है जबकि दिलशाद में कोई भी रसीद पुकारा नहीं दी है पीड़ित ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है