नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रधान प्रत्याशी के पति नरेंद्र की गला रेतकर हत्या

 हार-जीत के कमेंट पर हुआ खूनी संघर्ष


दबंगों ने नरेंद्र के आधा दर्जन समर्थकों को मारी गोली



बरेली।        थाना भोजीपुरा के देवरनिया क्षेत्र के गांव बिबियापुर में देर-रात एक गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार गांव के ही नरपत , धर्मवीर वह अन्य पांच लोगों ने हथियारों से लैस होकर गांव के ही महेंद्र के घर धावा बोल दिया। घटनाक्रम में महेंद्र, उनकी पत्नी, भाई की पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया एवं घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी घटनाक्रम में सुबह तड़के बिबियापुर के जंगल में एक शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव की शिनाख्त गांव बिबियापुर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। जिसकी हत्या एक धारधार हथियार से की गई है। मौके पर पहुंके पुलिस के अधिकारियों ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हुई घटनाओं से गांव वालों में दहशत का माहौल है। जिसको देखते हुए गांव में भारी मात्रा में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। थाना भोजीपुरा में अभियुक्त नरपत सिहं ,धर्मवीर,धीरेन्द्र कुमार,अंकित कुमार पुत्र धीरेन्द्र व अन्य पांच लोगों के खिलाफ धारा 307 व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है ।कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

whatsapp whatsapp