सोना वापिस माँगने पर बोले व्यापारी वह तो नकली है
सोना वापिस माँगने पर बोले व्यापारी वह तो नकली है
विरोध पर जान से मारने की धमकियां, कप्तान से शिकायत
बरेली। थाना इज्जतनगर के सूर्य इन्क्लेव मैं रहने वाली ललिता पत्नी बृजेश चंद्र ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह धनलक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी के आभूषण की दुकान मॉडल टाउन मैं चलाती है जहां तमाम लोग दुकान पर आभूषणों की गांठ रखकर पैसा उधार ले जाते हैं काम ज्यादा होने की वजह से उन्होंने काफी दुकानदारों को अपने कारोबार में सम्मिलित कर लिया था। जिनके पास लगभग एक करोड़ रुपए की गाने रख भाई थी जोकि बकायदा तनिष्क ज्वेलर्स के यहां चेक करवा कर करीब 64 लाख रुपए ब्याज पर दिया था। इसी दौरान सागर अग्रवाल से 31 लाख का सोना लिया था जिसके 25 लाख रुपए दे चुकी है। जिसमें बांसुरी के लिए 31 लाख के चेक लिए थे। आरोप है कि डॉ अवनीश एवं तरनदीप ग्रोवर से 3 माह बाद जब गांठ छुड़ाने की बात कही तो वेट आलम कॉल करने लगे एवं गाठों में नकली आभूषण होने की बात कहने लगे। जब इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई तो 23 नवंबर को डॉ अवनीश कुमार द्विवेदी प्रियंका द्विवेदी किरण बाला के साथ अन्य लोगों ने घर में घुसकर जाति सूचक गालियां देते हुए पूरे परिवार को बंधक बनाकर रात भर प्रताड़ित किया एवं मकान का बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि उक्त लोग महिला द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर सकते हैं