Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेम विवाह के बाद कप्तान से की गई सुरक्षा की मांग

प्रेम विवाह के बाद कप्तान से की गई सुरक्षा की मांग


बचपन से करते थे एक दूजे से प्यार



लड़की पक्ष के लोग दे रहे जान से मारने की धमकी


बरेली।          पड़ोस में रहने वाले दो प्रेमियों के बीच में बचपन से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था जैसे ही वह बालिग हुए अपनी मर्जी से निगाह कर लिया परंतु लड़की पक्ष के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं और अब गांव में घुसने पर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना बहेड़ी के ग्राम उनई मकरूका के रहने वाले कुतुबुद्दीन पुत्र मुईउद्दीन एवं हिना बी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर बताया है कि 1 जनवरी को उन दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था क्योंकि वह बचपन से ही एक दूसरे को चाहते हैं और राजी खुशी अपना जीवन बिताना चाहते हैं परंतु लड़की पक्ष के लोग साथ में रहने नहीं दे रहे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं हिना ने आरोप लगाया है कि उसके पिता अतीक अहमद वसीम अहमद जहीर अहमद भाई कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और मारने की फिराक में ढूंढ रहे हैं 14 फरवरी को उक्त लोगों ने घर में घुसकर भी मारपीट की थी तब घटना के समय पुलिस भी आई थी हिना ने विशेष करके अपनी एवं पति की जान की सुरक्षा के लिए अपील की है उसने बताया कि उसके मायके वाले दोनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि है तो दोनों मुस्लिम परंतु अलग-अलग बिरादरी के हैं।

whatsapp whatsapp