इसको लव जिहाद कहें यां कुछ और, युवती ने करवाई एफआईआर
इसको लव जिहाद कहें यां कुछ और, युवती ने करवाई एफआईआर
दूसरे समुदाय के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया शारीरिक शोषण
बरेली. शादी का झांसा देकर एक युवती का दूसरे समुदाय का प्रेमी पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. फिर शादी का दवाब बनाने पर मारपीट और गालीगलौज करने लगा. छानबीन में यह भी सामने आया कि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है. परेशान होकर पीडि़ता ने अब मामले की शिकायत बारादरी थाने में की तो आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नहीं बताई परिवार की सच्चाई
बारादरी क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात इलाके के ही रहने वाले शाहबुद्दीन के साथ हुई थी. मिलना जुलना बढ़ा तो दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. उनके मुताबिक पिछले पांस साल प्रेम प्रसंग चलने के बाद अब उन्होंने शाहबुद्दीन से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा. अब उन्होंने उस पर शादी करने का दवाब बनाया तो वह उन्हें डराने धमकाने के साथ ही उनसे मारपीट भी करने लगा. आरोप है कि शादी का झांसा देकर शाहबुद्दीन पिछले पांच साल से उनका शारीरिक शोषण करता रहा. पीडि़ता ने बताया कि उन्होंने शाहबुद्दीन के बारे में अब और जानकारी निकाली तो पता लगा कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैैं.