दबंगों से परेशान परिवार ने घर पर लिख दिया मकान बिकाऊ है
दबंगों से परेशान परिवार ने घर पर लिख दिया मकान बिकाऊ है
नहाते वक्त थोड़ी ही दूर रहने वाले युवक ने दबोच ली थी युवती
बरेली। एक युवती को बिना कपड़ों के नहाते वक्त थोड़ी ही दूर में रहने वाले युवक ने दबोच लिया था जिसका विरोध करने पर दबंग ने युवती एवं उसकी मां को बुरी तरह पीटा भी था। मामला है थाना इज्जत नगर के नगरिया कला का जहां की रहने वाली एक नाबालिक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है उसने बताया 28 मई शुक्रवार सुबह लगभग 7:00 बजे अपने घर पर चारपाई की आड़ में नहा रही थी जिस वक्त छोटी बहन घर से बाहर शैंपू लेने गई थी तभी वह घर की कुंडी खुली छोड़ गई तभी अचानक से गांव में रहने वाले अनीस घर के अंदर घुस आया और नहाते वक्त उसे दबोच लिया वह जबरन ने कहा करने की बात कह रहा था जब नाबालिक चिल्लाई तब उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर अनीश के थप्पड़ जड़ दिए तब वह वहां से भाग गया। आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद वह अपने पिता चाचा भाई आदि को लेकर घर में घुस आया और सब के साथ मारपीट करने लगा साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी जिसकी शिकायत चौकी में की गई परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची उसकी ने बताया कि वह 31 तारीख को भी मिल चुकी है परंतु पुलिस वाले अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं आखिर परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ लिख दिया है पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूरन गांव से पलायन करना पड़ेगा।