Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नवनिर्वाचित प्रधान को गोलियों से भूना, पत्नी गंभीर

पत्नी संग घर लौट रहे नवनिर्वाचित प्रधान को गोलियों से भूना, पत्नी गंभीर


 प्रधानी चुनाव में विपक्षी रहे दूसरे समुदाय के लोगों ने गांव के बाहर दिया घटना को अंजाम


तीन गोलियां लगने के बाद प्रधान की मौके पर ही हुई मौत, पत्नी के लगे छररे


गांव में तनाव का माहौल, पीड़ित पक्ष के लोगों ने जमकर किया हंगामा, सौहार्द बनाए रखने को पुलिस तैनात 


बरेली।     पत्नी के साथ दवा लेकर लौट रहे क्यारा ब्लॉक में परगवा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान पर थर्सडे शाम विपक्षी रहे दूसरे समुदाय के दबंगों ने गांव के बाहर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. जिनमे कुछ चर्रे उनकी पत्नी के भी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में मृतक के समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बाद शव पोस्टमॉर्टम को भेजा जा सका. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भूनकर लिया है. वहीं बवाल के डर से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.


गांव और पीला ताल दरगाह के पास दिया घटना को अंजाम

कैंट छेत्र के परगवां गांव में इस बार हाफिज मोहम्मद उर्फ इश्तियाक ने प्रधानी का चुनाव जीता था. वही दूसरे समुदाय के कुछ लोग उनके विपक्ष में भी थे. थर्सडे शाम इश्तियाक पत्नी शकीना के साथ दवा लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे. इसी बीच गांव के बाहर ही पीली ताल दरगाह के बाद एक बाग में पास एक पूर्व प्रधान और उसके बेटों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी. गोली लगने से प्रधान की पत्नी भी घायल हो गई. हत्या की सूचना पर प्रधान पक्ष के लोग जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है. वारदात की सूचना पर सांसद धर्मेंद कश्यप, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे. इसके बाद ही पत्नी के बयानों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी और एक आरोपी मोहर सिंह को गिरफ्तार का लिया. अन्य आरोपियों की तलाश में दबोशें दी जा रही हैं.


प्रधान की पत्नी ने गांव के ही प्रधान प्रत्याशी मोहर सिंह, पूर्व प्रधान रतनलाल पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है. रतनलाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. रात तक तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

whatsapp whatsapp