कार्यवाही न होने पर अपना उग्र रूप दिखाने की चेतावनी
कार्यवाही न होने पर अपना उग्र रूप दिखाने की चेतावनी
अपने कार्यकर्ता के ऊपर जानलेवा हमला होने पर थाने पहुँची करणी सेना
बरेली। करणी सेना के कार्यकर्ता के ऊपर संजय नगर में गली नंबर 8 सैनिक कॉलोनी में कुछ दबंगों ने मारपीट की जैसे ही करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह को इस संदर्भ में जानकारी मिली तो वह अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ थाना इज्जत नगर पहुंच गए उन्होंने प्रशासन से मांग की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए अन्यथा करणी सेना अपना उग्र रूप दिखाने के लिए बाध्य होगी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दोषियों को धर दबोचा और मुकदमा कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा उमेश गंगवार ठाकुर प्रशांत सिंह ठाकुर विजय सिंह चौहान एवं मातृशक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा शर्मा जिला उपाध्यक्ष बीना मिश्रा सोनिया रज्जो और राजो देवी उपस्थित रहे