अतुल कपूर कर पार्टी को मजबूत चला रहे सदस्यता अभियान
अतुल कपूर कर पार्टी को मजबूत चला रहे सदस्यता अभियान
बरेली। पांच राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में मेरा परिवार, भाजपा परिवार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की इस मुहिम को नए आयाम देते हुए पूर्व उपसभापति भाजपा पार्षद एवं बरेली शहर विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार अतुल कपूर ने 124 बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू किया। इसी कड़ी में लगातार तीसरे दिन साईं नाथ मंडल निकट बड़ा बाग हनुमान मंदिर जो वार्ड 20 के अंतर्गत आता है उसमें अतुल कपूर जी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें कई लोगों ने आधिकारिक रूप से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
अतुल कपूर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा। विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर नए सदस्य जोड़े जाएंगे और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यूपी की सत्ता पर भाजपा की वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर शहर विधानसभा विस्तारक कृष्ण चौधरी मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह , मंडल प्रभारी उमेश कठेरिया , महानगर महामंत्री, अधीर सक्सेना, पार्षद पति अशोक गंगवार, मंडल महामंत्री मोहन भट्ट, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया पुष्पेंद्र शुक्ला, शहर विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया गौरांग गौरव मंडल संयोजक मानव सक्सेना सेक्टर संयोजक जगत राम व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।