नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मीरगंज की किशोरी से अपहरण के बाद रेप

मीरगंज की किशोरी से अपहरण के बाद रेप


164 के बयान के बाद होगी कार्रवाई





बरेली।     मीरगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी घर का कूड़ा डालने अपने गांव के बाहर गई थी. तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने साथियों की मदद से उसको दबोच लिया. युवक किशोरी को बीते शनिवार को चार पहिया गाड़ी में डालकर रिश्तेदार के घर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया. इसके बाद रविवार की सुबह किशोरी को उसके गांव के पास छोड़कर युवक फरार हो गया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. पिता ने आरोपी के घर जाकर मामले की शिकायत परिजनों से की. इस पर परिजनों ने पीड़िता के पिता को धक्का मारकर घर से निकाल दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता का पिता दोपहर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।



164 के बयान के बाद होगी कार्रवाई


एसपी ग्रामीण राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को गांव के ही व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले जाने और उसके साथ रेप करके गांव में वापस छोड़ने की शिकायत मिली है. इस प्रकरण में थाना मीरगंज में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. जांच में प्रकाश में आया है कि लड़का-लड़की एक ही गांव के हैं और पूर्व से परिचित हैं. युवती का मेडिकल कराया जाएगा. न्यायालय में 164 के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp