Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कोरोना जाँच कैम्प में जनता नहीं कर रही सहयोग

207 एंटीजन में से 37 पॉजीटिव,

52 आर्टीपीसी की रिपोर्ट बाकी



पब्लिक रोजाना समाज सेवियों से कर रही विवाद



बरेली।      जनकपुरी राजेंद्र नगर श्री शिवजी छत्रपति चौक शील नर्सिंग होम के पास करोना जांच कैंप लगाया गया जिसमें 207 एंटीजन 52 आरटीपीसी आर जांचे हुई जिसमें एंटीजन 37 पॉजिटिव निकले आरटीपीसी आर की रिपोर्ट आनी बाकी है।

दसअसल महामारी के बढ़ते प्रकोप के देखते हुय कुछ समाज सेवियों ने स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर यह जिम्मा उठाया है कि जनता की सुविधाओं को देखते कैम्प लगाया जाय परन्तु जनता है कि मानती नहीं लाख समझाने के बाद भी शोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रही। जो समाज सेवियों के लिये चुनोती बनी हुई है। इतना ही नहीं जाँच करवाने वाले लोग समाज सेवियों से भिड़ते हुय भी दिखे। मामला था कि एक दिन में एंटीजन टेस्ट की 150 किट आ रही है। परन्तु लोग 200 से भी ऊपर हो रहे हैं जो लोग लेट आ रहे हैं वोह झगड़े पर उतारू हो रहे हैं। टीम का कहना है कि 9 बझे गाड़ी लग जाती है पर शाम तक लोग फार्म मांगते हैं।  ऐसे में वहाँ मौजूद सतीश कातिब उर्फ मम्मा ने कहा कि हम स्वास्थ विभाग से अपील करते हैं कि कैम्प और जगह भी लगाये जाने चाहियें जिससे जनता एक जगह एकत्रित ना हो एवं अपने एरिया में ही जनता को जांच की सुविधा मिल सके। इस मौके पर पहुंचे शहर विधायक के भाई अनिल सक्सेना ने भी जनता से अपील की के जांच कराने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें जिससे जो लोग नेगेटिव हैं वह किसी भी महामारी के संपर्क में ना आ सके परंतु जनता समाजसेवियों से लड़ने पर उतारू हो रही है। कैम्प में पार्षद आरेंद्र अरोड़ा कुक्की, पार्षद सतीश कातिब, समाजसेवी संजय डंग,

समाजसेवी गौरव गांधी सोनू, अनिल सक्सेना सहित अन्य समाज सेवी भी मौजूद रहे

whatsapp whatsapp