विधायक ने सैनिटाइजिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विधायक ने सैनिटाइजिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हुकुम सिंह दातागंज
बदायूँ। उसावां कोरोना महामारी को लेकर लगातार सरकार जागरूकता अभियान एवं सैनिटाइजिंग करा रही है।
वही शनिवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने
ब्लाक क्षेत्र के सभी गांव में एक सैनिटाइजिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सैनिटाइजिंग मशीन को ब्लॉक के प्रत्येक मझिरे और ग्राम पंचायत स्तर में जा जाकर गांव गांव की गलियों को सैनिटाइज करेगी और कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजिंग की बहुत आवश्यकता है इस मौके पर चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बीपी सिंह, एडीओ पंचायत हरिओम सिंह, सचिव दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह सहित लोग मौजूद रहे