Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अत्यधिक रूचि दर्शाते हुए 488 पंजीकरण कराये गये

अत्यधिक रूचि दर्शाते हुए 488 पंजीकरण कराये गये




बरेली।        रामगंगा नगर आवासीय योजना में कावेरी इन्कलेव (गेट बन्द) कालोनी का पंजीकरण दिनांक 26 जुलाई तक खोला गया था, जिसमें जन-सामान्य द्वारा पंजीकरण हेतु अत्यधिक रूचि दर्शाते हुए 488 पंजीकरण कराये गये। इस कालोनी में सृजित कुल 187 भूखण्डों का आंवटन लाॅटरी ड्रा के माध्यम से किया गया। आवंटित भूखण्डों के विक्रय से प्राधिकरण को लगभग 80 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। जन-सामान्य के उत्साह के दृष्टिगत प्राधिकरण द्वारा माह अगस्त, 2021 में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना में अलखनंदा इन्कलेव नाम से पंजीकरण खोला जाना प्रस्तावित है, और आशा है कि जन-सामान्य द्वारा जो उत्साह गंगा नर्मदा एवं कावेरी के लिए दिखाया गया है उससे कहीं अधिक रूचि इस प्रस्तावित योजना में ली जायेगी। पूर्व में जो पंजीकरण असफल रहे है उन्हें पुनः भूखण्ड प्राप्त करने हेतु उसी पंजीकरण पर अवसर प्राधिकरण द्वारा दिया जायेगा।

whatsapp whatsapp