नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बेटे व बहु से जान का खतरा, बुजुर्ग ने की वीडियो वायरल

बेटे व बहु से जान का खतरा, बुजुर्ग ने वीडियो वायरल कर  पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार



बरेली।        एक बजुर्ग ने वायरल वीडियो में कहा मेरी पत्नी को पहले ही मार चुके है अब ये लोग जायदाद की लिए मेरी जान लेना चाहते है। यदि मेरे साथ कोई घटना होती है उसके जिम्मेदार मेरे बेटा व बहु होंगे। बताते चले प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके बरेली पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

वायरल वीडियो में बुजुर्ग का कहना है कि मैंने अपने बहु व बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है जिसके कारण बेटा और बहू मेरी जान के पीछे पड़े हुए है और इन लोगो ने मेरे जान लेने के लिए गुंडे लगा रखे है जो किसी भी समय मुझे मार सकते है ।

इन लोगो ने मेरी पत्नी को भी मार दिया जो कि मरने से पहले एक नोट लिखा छोड़ गई थी ।जिसमें मेरी पत्नी ने बेटे व बहु को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है ।जिसमे प्रेमनगर थाने में एक मुकदमा भी चल रहा है।

अब यह लोग मेरी हत्या करके जायदाद हड़पना चाहते है मजबूर होकर मुझे बरेली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही प्रेमनगर थाना में पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करके जांच में जुट गई है ।

whatsapp whatsapp