Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दौलत राम अवैध तेल बेच कमा रहे दौलत

दौलत राम अवैध तेल बेच कमा रहे दौलत


फतेहगंज पश्चिमी में चल रहा तेल का खेल



कथित पत्रकार ने दी खबर न चलाने की धमकी



बरेली।     अवैध तरीके से दौलत कमाने का एक मामला थाना फतेहगंज क्षेत्र का प्रकाश में आया है जहां पर दौलत राम गुप्ता नल की दुकान चलाते हैं जिन्होंने अपनी ही दुकान के अंदर टेंक लगाकर इंडियन ऑयल की मशीन लगाकर डीजल की बिक्री करते हैं, बताया जा रहा है गुप्ता पर पेटी डीलर का आजीवन लाइसेंस है सूत्रों की माने तो दौलत राम गुप्ता का डीजल के सहारे से पेट्रोल बिक्री का कार्य अवैध रूप से चल रहा है जहां पर पेट्रोल भी भारी मात्रा में इकट्ठा रहता है,जो की भावना से जाने वाले टैंकरों से चोरी किया जाता है पेट्रोल बिक्री का खेल पूर्णतः अवैध है, जिसकी कोई भी परमिशन राज्य सरकार से नहीं मिलती है, जब यह सारा वाकया हमारे स्टिंग कैमरे में कैद हो गया, तब इसकी जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी से की गई तो मामला पेट्रोल बिक्री का पूरी तरह से फर्जी पाया गया, इसी दौरान किसी ने गोपनीय पत्र भेजकर जिला पूर्ति अधिकारी को सूचित किया था जिस पर संज्ञान लिया गया तो दौलतराम के रिश्तेदार बताते हुए एक कथित पत्रकार का फोन हमारे पास आ धमका और सीधा सीधा आरोप लगाना शुरू कर दिया, उसके बाद उस कथित पत्रकार को पता चला सारी वीडियो बन चुकी है उसके बाद उस कथित पत्रकार ने खबर ना लगाने को लेकर निवेदन भी किया। लेकिन मामला पूर्णता जनहानि का है जहां पर यह तेल का खेल चल रहा है वहां पर घनी बस्ती और घनी मार्केट है जहां पर आसपास में कई दुकानें हैं प्रशासन से एक सवाल है कि फतेहगंज पश्चिमी में कोई भी ऐसी अप्रिय घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। हो सकता है कि किसी हादसे के बाद दौलत राम की दौलत जब्त कर दी जाय याँ फिर उसको आजीवन कारावास भी हो जाय। परन्तु जो जन हानि होगी उसकी पूर्ति हो पायेगी। क्या प्रशाशन किसी बड़ी घटना से पहले इस पर नकेल नहीं कस सकता।  याँ सम्बन्धित थाने की भी मिलिभक्त चल रही है।

whatsapp whatsapp