Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तो क्या पिछले मामले को शान्त करने के लिये रचा गया था फायरिंग का खेल

तो क्या पिछले मामले को शान्त करने के लिये रचा गया था फायरिंग का खेल


रविवार रात फायरिंग की सूचना पर भाग पड़ी थी पुलिस



बरेली।    थाना बारादरी छेत्र में भाजपा के पूर्व नेता पर गोली चलने की खबर से हलचल मच गई थी जिसके बाद घायल शारिक पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा पुत्र साबिर को जिला अस्पताल ले जाया गया और थाने में घायल की तरफ से गोली मारने का मामला भी 2 लोगों कासिफ सकलैनी व नदीम सहित लगभग 6 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया परंतु वादी शारिक अपने ही बयानों में गिर गए हैं क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी के अनुसार शारिक एवं उसके भाई आरिफ पर पर परिवादियों द्वारा पूर्व में उनकी बहन के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें शारिक को सही व उसके भाई आरिफ आरोपी सिद्ध हुये थे। जो मामला विचाराधीन है। शारिक ने काशिफ सकलैनी एवं नदीम पर लगातार धमकियां देने का भी मामला दर्ज कराया है और अब गोली लगने का खेल रच डाला जिसमें पुलिस ने मेडिकल कराया मेडिकल में साफ स्पष्ट कर दिया गया कि किसी भी प्रकार की गोली का जख्म नहीं है चोट नॉर्मल है जिससे शारिक का आरोप झूठा सिद्ध हो गया है अगर सूत्रों की माने तो पुलिस कर सकती है उल्टा शारिक पर पुलिस को गुमराह करने की कार्यवाही।

whatsapp whatsapp