नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, फिर कराया धर्म परिवर्तन

अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म,  फिर कराया धर्म परिवर्तन




बरेली।        फेसबुक से नंबर लेकर एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया और उसका धर्म परिर्वतन कराकर निकाल कर लिया। आरोप है तीन महीने बाद युवक ने उसे घर से निकाल दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का आरोप है कि पांच साल पहले उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मोहम्मद अफजाल बताया। उसके बाद अफजाल ने उससे बातें करना शुरू कर दिया और फिर शहर के एक माल में मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद अफजाल उसे 4 सितंबर 2016 को अपने घर पीलीभीत ले गया। वहां पर उसकी मां और पिता ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। जहां अफजाल ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ 11 सितंबर 2020 को निकाह कर लिया और फिर उसे छोड़ दिया। युवती की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी अफजाल और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

whatsapp whatsapp