श्रद्धापूर्वक मनाया गया पाँचवे गुरु का शहीदी पर्व
श्रद्धापूर्वक मनाया गया पाँचवे गुरु का शहीदी पर्व
बरेली। सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस संगत ने बढ़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया। बताते चलें इस पर्व पर हर वर्ष दुनिया भर में जगह जगह कच्ची छबील लगाई जाती है एवं गुरुद्वारों में भी यह दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाता है बरेली शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कोहड़ा पीर मैं हर वर्ष देर शाम तक यह कार्यक्रम चलता है उपरांत नैनीताल मार्ग कोहाड़ापीर पर रात तक छबील बाटी जाती है परंतु इस वर्ष करो ना कॉल की वजह से यह कार्यक्रम बहुत ही छोटे स्तर पर मनाया गया जिसमें ना तो कोई रागी बाहर से आए और नाही ज्यादा संगत मौजूद हुई कार्यक्रम में गुरुद्वारा जनकपुरी के हजूरी रागी जथा भाई सतवंत सिंह ने कीर्तन किया एवं गुरु साहब के जीवन पर ज्ञानी मेजर सिंह ने प्रकाश डाला। दीवान से पहले सहज पाठ एवं श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।