अंबेडकर साहब के अनादर पर कैलाश मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर की मांग
बरेली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अल्प संख्या बैंक नदीम इकबाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर कैलाश मिश्रा पुत्र कैलाश चंद्र मिश्रा निवासी बाईपास रोड गोरखपुर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है इकबाल ने कहा की संविधान के रचयिता भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर नहीं सहा जाएगा अगर कैलाश मिश्रा पर एफ आई आर दर्ज नहीं की जाती तो मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह चौधरी अशोक माली सैनी राजू राज सिंघम आदि लोग मौजूद रहे