बेटी ने लगाया आरोप की पिता कहते हैं घर में रहना है तो देह व्यापार करना होगा’
बेटी ने लगाया आरोप की पिता कहते हैं घर में रहना है तो देह व्यापार करना होगा’
बरेली। एक युवती ने अपने पिता पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता कहते हैं कि घर में रहोगी तो देह व्यापार करना होगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भी ध्यान नहीं दिया। बताया कि कई वर्ष पहले पिता ने उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया था। तब वह दोनों बनारस में किराए के मकान में रहने लगे। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता ने कुछ दिन पहले फोन करके कहा कि तुम लोग अब बरेली आ जाओ कुछ नहीं कहेंगे और बेटी का विवाह करा देंगे। जिसके बाद वह और उसकी मां सोमवार को बरेली आ गई। यहां पहुंचने पर पिता के तेवर बदले नजर आए। युवती ने बताया कि घर पहुंचने पर पिता ने कहा कि उसे यदि घर में रहना है तो देह व्यापार करना होगा। इनकार करने पर पिता ने मां और बेटी को घर से निकाल दिया।पहले शाम को कलेक्ट्रेट के बाहर मां बेटी रोती रही फिर रात में दोनों घर की दहलीज पर बैठकर रो रहीं थीं। उधर पड़ोसियों ने बताया कि मां-बेटी कई दिनों से चक्कर लगा रही हैं। हमने तो पहली बार इन्हें देखा है। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।