Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रचनात्मक कलात्मक साहित्यिक प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

रचनात्मक कलात्मक साहित्यिक प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत




बरेली।      अंग्रेजी विभाग केपीजी फोरम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व में किए गए रचनात्मक कलात्मक साहित्यिक प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया पूरे शैक्षिक सत्र में समय-समय पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए वर्ष के श्रेष्ठ अंग्रेजी स्नातकोत्तर छात्र का पुरस्कार अदनान खान को दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ भारती सरन ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम उत्साहवर्धक होते हैं वा छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं यह छात्र आगे चलकर विभिन्न व्यवसायों में इन गुणों का प्रयोग कर सफलता प्राप्त करते हैं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राचार्य बरेली कॉलेज ने बच्चों को आशीर्वचन दिए व उज्जवल भविष्य की कामना की अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ चारू मेहरोत्रा ने कहा कार्यक्रम आयोजन करने का उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना उनके अंदर की हिचक व  संकोच को दूर कर उनके अंदर आत्मविश्वास उत्पन्न करना है जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें यह मायने नहीं रखता कि कितनों ने पुरस्कार प्राप्त किया बल्कि यह मायने रखता है कि कितनों ने इन कार्यक्रमों में भागीदारी की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपने विभाग के सभी सहयोगी यों को धन्यवाद दिया पीजी फोरम की इंचार्ज डॉक्टर गुंजन सक्सेना ने सभी का धन्यवाद दिया व  छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य मैंकॉलेज व अपने शिक्षकों के गौरव को बढ़ाने की बात कही कार्यक्रम में तकरीबन 50 बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वरचित कविताएं सुनाई कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर कामनी कुमार, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर गजेंद्र ,डॉक्टर राम अवध ,डॉक्टर शैलेश, डॉक्टर आनंद व डॉ हुकुम चंद का विशेष योगदान रहा।

whatsapp whatsapp