हजियापुर में लगी आग सारा माल जलकर राख
बरेली। जूता व्यापारी के घर में अचानक से लगी आग में रखा हुआ सारा माल राख हो गया जानकारी के मुताबिक थाना बारादरी के हजियापुर शिव मंदिर के पास रहने वाले ईतेंद्र कुमार बरेली कॉलेज के पास जूतों की फड़ लगाते हैं एवं उनकी पत्नी माया देवी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का कार्य करती हैं उनके घर शुक्रवार अचानक से आग लग गई जिस ने विकराल रूप ले लिया एवं घर के ऊपर की मंजिल में बना पोषण जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि ईतेंद्र के बेटे रवि की अगले माह 25 तारीख को शादी तय थी जिसको लेकर तैयारियां चल रही थी साथ ही ईद को मध्य नजर रखते हुए एक दिन पहले ही 30 हजार रुपए में जूतों का नया माल भी आया था सभी जलकर राख हो गया शादी के सामान के अलावा लगभग ढाई से तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है जिस वक्त यह घटना हुई तब इतेंद्र 18 वर्षीय पुत्री छाया नीचे के हिस्से में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी परिजनों द्वारा बताया गया कि हालांकि पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड 10 मिनट में पहुंच गई थी परंतु दमकल की गाड़ी आने से पहले घर पर लगे समर्सिबल ने बहुत साथ दिया गाड़ी जाने के बाद भी हल्की-हल्की लपटें उठ रही थी जिसको समर्सिबल के पानी से दोबारा शांत किया गया।