शिक्षा के केन्द्र वाल्मीकि पुस्तकालय की जर्जर
शिक्षा के केन्द्र वाल्मीकि पुस्तकालय की जर्जर स्थिति से शहर विधायक को कराया अवगत

बरेली। नगर निगम के वार्ड 2 में प्रदेश का पहला वाल्मीकि पुस्तकालय की जर्जर स्थिति को लेकर सदभावना समिति के उपाध्यक्ष अरविन्द आनन्द शहर विधायक डॉ अरुण कुमार से मिले तथा उन्हें ज्ञापन दिया। अरविन्द आनन्द ने बताया कि 1 मई 1989 (37 वर्ष ) पूर्व सफाई कल्याण कोष से समाजसेवी स्व. ताराचन्द वाल्मीकिन के प्रयास से (नगर महापालिका ) जो अब नगर निगम है द्वारा इस पुस्तकालय का निमार्ण किया गया जिसको तत्कालीन मण्डल आयुक्त मा. डी पी.सिंह व मेयर राजकुमार अग्रवाल द्वारा समाज को भेंट किया गया था रोज सैकड़ो पाठक इसमें समाचार पत्र व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने आया करते थे , लम्बे समय से इसकी देखभाल ना होने के कारण पुस्तकालय जर्जर स्थिति में आ गया , इसको लेकर विधायक से

वार्ता की तथा विधायक निधि से भवन की मरम्मत ,नये फ़नीचर्स ,सोलर लाइट आदि की मांग की , विधायक ने महापौर डॉ उमेश गौतम से फोन पर वार्ता की तथा बताया जल्द निगम की बैठक में इसका बजट तैयार करते काम शुरू कर दिया जायेगा। इस मौके पर विधायक के बड़े भाई अनिल सक्सेना व नामित पार्षद डॉ विजय कुमार उपस्थित थे ।