स्वच्छ गौशालाएं, स्वस्थ गोवंश और सशक्त डेयरी क्षेत्र पर बल दिया जाएगा...
स्वच्छ गौशालाएं, स्वस्थ गोवंश और सशक्त डेयरी क्षेत्र पर बल दिया जाएगा...
भूसा संग्रहण, टीकाकरण एवं दुग्ध समितियों के गठन को मिलेगी नई गति...
किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों का दुग्ध मूल्य भुगतान प्राथमिकता पर किया जाए...
लखनऊ: आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज ’विश्व दुग्ध दिवस’ के अवसर पर प्रदेश में 01 जून से 07 जून तक सभी गौशालाओं में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं डेयरी गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही प्रदेश की सभी गौशालाओं में स्वच्छता, पशु कल्याण, गोसंवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देसी गायों…