Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमनगर के अस्‍पताल में दो नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

प्रेमनगर के अस्‍पताल में दो नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा



बरेली      थाना प्रेमनगर के एक अस्‍पताल में दो नवजात बच्‍चों की मौत से हड़कंप मच गया। दोनों बच्‍चों के परिजनों ने अस्‍पताल में जबरदस्त हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। डॉ. अमित अग्रवाल के अस्पताल में दो नवजात बच्चों की मौत हुई, जिस पर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महानगर के रहने वाले अंकित सक्सेना ने प्रेम नगर थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि, उन्होंने अपनी पांच महीने की बेटी आशु को 19 नवंबर को शाम 6 बजे डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने बताया कि, बेटी को 104 डिग्री बुखार है। उन्होंने उसे आईसीयू में एडमिट कर दिया। बच्ची में रात में सुधार भी होना शुरू हुआ। उसने दूध भी पिया। रात को मैं और मेरी पत्नी बच्ची के पास रुक गए थे। रात करीब तीन बजे डॉक्टर विजिट पर आए और बच्ची के चेकअप के बाद बोले कि बच्ची ठीक है। सुबह 4:30 बजे भी बच्ची ठीक थी। अंकित सक्‍सेना ने कहा कि, सुबह 5:30 बजे मुझे बताया गया कि बच्ची रिस्पांस नहीं दे रही है। जब मैं अंदर गया तो बच्ची का ऑक्‍सीजन मास्क निकला हुआ था और सारे डिस्प्ले बंद थे। लापरवाही के कारण बच्ची की जान चली गई। फतेहगंज पश्चिमी के अजय कुमार के बेटे का भी 19 नवंबर को जन्म हुआ था। उसी दिन उसे भर्ती कराया गया था। सुबह उसकी भी मौत हो गई।

whatsapp whatsapp