जयंती आयोजित कर याद किए गए प्रख्यात समाज सुधारक एवं दार्शनिक महात्मा गोविंदराव ज्योति राव फुले
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं ने प्रख्यात समाज सुधारक एवं दार्शनिक महात्मा गोविंदराव ज्योतिराव फुले जी की जयंती आयोजित कर याद किया एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया ।जयंती को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले महान शिक्षाविद समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी ने देश में महिलाओं को शिक्षित करने के अकेले आवाज उठाकर महत्वपूर्ण कदम उठाएं जिसके अंतर्गत देश में पहला बालिकाओं के लिए दूध वाले पुणे में खुला जिसमें शिक्षक ना मिलने पर सर्वप्रथम अपनी पत्नी को पढ़ा कर अपने विद्यालय में बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए तैयार किया इसके साथ ही बाल विवाह को रोकने विधवा पुनर्विवाह के लिए आवाज उठाई जिसको लेकर आगे चलकर उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महासचिव गौरव सक्सेना पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी पार्षद फिरदोस अंजुम गोविंद सैनी मोहर सिंह लोधी सनी मिर्जा मान सिंह यादव पार्षद अखलाक अशफाक सर्वेश सैनी आशु सक्सेना विक्रांत पाल अनिल पाल आदेश दिवाकर वकार हुसैन सलामत हुसैन अनूप मौर्य रविकांत यादव अनिल जौहरी शिवम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे ।