नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जिला चिकित्सालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन

जिला चिकित्सालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन




बरेली।        इनरव्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से जिला चिकित्सालय बरेली में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाट मानवेंद्र सिंह जिला अधिकारी एवं डॉ बलबीर सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार नोडल अधिकारी एनयूएचएम बरेली एवं डॉक्टर हरपाल सिंह एसीएमओ एवं आर एन सिंह डॉ अलका शर्मा सीएमएस एवं डॉक्टर सुबोध शर्मा भी मौजूद रहे । मासिक धर्म के दिनों में शारीरिक स्वच्छता को बनाए रखना स्त्रियों में बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है जो कि अनचाही बीमारियों से निजात दिलाता है ।इस अवसर पर डॉ मधु गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्त्रियों की स्वच्छता के बारे में विशेष रूप से विस्तार पूर्वक बताया गया। एवं सेनेटरी पैड के महत्व के बारे में बताया गया एवं मासिक धर्म संबंधी बीमारियों के बारे में बताया गया इस अवसर पर डॉ माया फुलेरा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एक ऐसा उपकरण है जिसमें सिक्का डालकर आप तुरंत एक सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकते हैं जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर अचानक यदि किसी महिला या लड़की को मासिक धर्म आ जाता है और वह सेनेटरी पैड खरीदने की स्थिति में नहीं है तो तुरंत का सिक्का डालकर एक सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकती है इस अवसर पर अफजा, अनीता, डॉ रुचि , डाक्टर माया,उर्मिला ,कमलेश ,मीना, दुर्गेश ,ज्योति ,प्रीति, संजना रजनी ,कंचन ,प्रीति ,स्वाति माधवी ,रेनू ,अंजू , वंदिता ,नूतन बर्खा,अकबर अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर ,सत्य भान सी,सी, पी एम हृदेश कुमार फार्मासिस्ट ,मनमोहन सिंह एवं भारती स्टाफ नर्स एवं राशिद का भी विशेष सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp