नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का किया शुभारंभ


बरेली।      प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। इसी के साथ ही अब जिले में 18 वर्ष की आयु से ऊपर युवाओं के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभी से कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करने की अपील की। स्वास्थ विभाग द्वारा शनिवार को 3 हज़ार युवाओं को वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई थी। वैक्सीनेशन के लिए एक दर्जन सेंटर बनाए गए। जिसमें 10 सेंटर शहर में और दो केंद्र देहात क्षेत्र में बनाए गए थे। शहर में जिला महिला अस्पताल के अलावा बानखाना, सुभाष नगर, बाकरगंज, पुराना शहर, जगतपुर, सिविल लाइंस,  इज्जतनगर, गंगापुरम, मौला नगर, मणिनाथ केंद्र बनाए गए थे। तो वही देहात में फरीदपुर और बिथरी चैनपुर के अस्पतालों में वैक्सीनेशन की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ एसके गर्ग ने सभी जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हों या उससे अधिक की उम्र के लोग हों, उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की।

whatsapp whatsapp