नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हेड कांस्टेबल अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत

पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

बरेली।     तेज रफ्तार अज्ञात ने हेड कांस्टेबल अपने रूम से पुलिस लाइन बाइक से आ रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अमरोहा के गांव कछिया हसनपुर  का रहने वाला 44 वर्षीय बलियन खान पुत्र कल्लू खान बरेली के पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे शनिवार की सुबह अपने रूम से बाइक से  पुलिस लाइन में असलह लेकर बदायूं चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए आ रहा था तभी किला पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचना दी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है मृतक की पत्नी नूरजहां का रो रो कर बुरा हाल है मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा मृतक के शव को श्रद्धांजलि दी गई।

whatsapp whatsapp