4 जिलों में शादी करने के बाद अब बरेली के युवक को अपने जाल में फसाया
4 जिलों में शादी करने के बाद अब बरेली के युवक को अपने जाल में फसाया
पीड़ित युवक ने कप्तान के पास लगाई गुहार
सभी पर लगा चुकी है 376 का मुकद्दमा
बरेली। एक लड़की ने चार जिलों के युवकों को अपने जाल में फसाने के बाद अब बरेली के युवक को बनाया अपना शिकार पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पहुँचा एसएसपी ऑफिस लगाई न्याय की गुहार। दअरसल पूरा मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र का है जहां एक युवक को युवती से शादी करना भारी पड़ गया आपको बता दे पड़ोस की रहने वाली एक युवती से युवक के प्रेम सम्बन्ध हो गए जिसके चलते युवक ने युवती से शादी कर ली कुछ दिन बाद युवती आय दिन युवक से और उसके घर वालो से पैसो की मांग को लेकर झगड़ा करने लगी युवक ने जब इसका विरोध किया तो युवती ने युवक के खिलाफ 376 का मुकदमा लिखाने की बात कहकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगी और युवक के साथ मारपीट की आपको बता दे युवक ने जब युवती की जांच-पड़ताल की तब पता लगा कि युवती पहले से अन्य 4 जिलों में ऐसे ही प्रेम विवाह कर चुकी है जिसके कुछ सबूत युवक ने इक्कठा किये है, और सब युवकों पर 376 के मुकदमों लगवाकर पैसो की उगाही की जिसके चलते गोलागोकरणनाथ निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली युवक को जान का खतरा बना हुआ है, और युवती के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है युवती एक गिरोह बनाकर अलग अलग जिलों में युवकों अपने जाल में फसाकर उनका शोषण करती है, युवक ने एसएसपी आफिस पहुचकर न्याय की गुहार लगाई है