धूमधाम से मनाया जायेगा श्री गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व
धूमधाम से मनाया जायेगा श्री गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व
आज रात कीर्तन दरबार व कल सजेगा मुख्य दीवान
कमेटी का विवाद निभटने पर सिक्ख समाज मे खुशी की लहर
बरेली। सिक्खों के प्रथम गुरु निरंकारी जोत श्री गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाश पर्व 19 नवंबर को बिशप मंडल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सेंट्रल गुरपुरब कमेटी द्वारा समस्त सिक्ख संगत के सहयोग से मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य दीवान 19 नवंबर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सजाया जाएगा कार्यक्रम में गुरु का लंगर भी अटूट बांटा जाएगा इसी उपलक्ष में आज शाम 6:00 बजे से 10:30 बजे तक कीर्तन दरबार भी विशपमंडल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा कमेटी द्वारा जानकारी दी गई है कि कार्यक्रम को सफल बनाने एवं संगत की आत्मिक खुराक जो कि मात्र प्रभु के नाम से ही पूरी हो सकती है के लिए कार्यक्रम में मुख्य तौर पर फतेहगढ़ साहिब पंजाब से भाई जसप्रीत सिंह मनप्रीत सिंह, श्री अमृतसर से भाई गुरमीत सिंह सहारनपुरी, दिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब से भाई रंजीत सिंह खालसा, भाई जगतार सिंह जम्मू व ज्ञानी हरजीत सिंह हरमन हरियाणा से एवं ज्ञानी बलदेव सिंह जी पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से पहुंच कर संगत को गुरबाणी कीर्तन एवं गुरु साहब के इतिहास से निहाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा आज रात होने वाले कीर्तन दरबार में पहुंचने के लिए विभिन्न स्थानों से निशुल्क बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी रात्रि दीवान में खाने-पीने के निशुल्क स्टॉल लगेंगे। कार्यक्रम में माता भाग कौर ग्रुप, अखंड कीर्तनी जत्था, सिक्ख सेवक जत्था, सिख मिशनरी कॉलेज, गुरबाणी सेवा सोसायटी, खालसा पंथ, सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरु सेवक जत्था एवं समस्त गुरुद्वारा कमेटियों का विशेष सहयोग रहेगा यह जानकारी देते समय प्रेस वार्ता में अध्यक्ष कुलदीप सिंह पन्नू महेंद्र सिंह परमजीत सिंह दुआ गुरबचन सिंह रविंद्र पाल सिंह अरविंद पाल सिंह बेदी बृजेंद्र सिंह गुरमीत सिंह सुखवंत सिंह हरनाम सिंह गुरचरण सिंह करतार सिंह कमलजीत सिंह मनु पक्षी अमरजीत सिंह इंद्रपाल सिंह गुरचरण सिंह रविंद्र सिंह सुरजीत सिंह छाबड़ा मालिक सिंह कालरा अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित रह