शाही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार
शाही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार
बरेली । शाही पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गईं हैं. कुछ दिनों से जिले में बाइक चोरी की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही बाइक चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था.
शाही थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान पुलिस ने शक होने पर तीन मोटरसाइकिल साइकिल चोरो को खरसैनी चौराहे से पकड़ लिया . तीनो व्यक्तियो ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके पास मौजूद मोटरसाइकिल उन्होंने चिश्तिया बरात घर थाना किला क्षेत्र से चोरी की है.
आरोपियों की निशानदेही पर 11 चोरी के वाहन बरामद
पुलिस ने तीनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने बताया कि वह लोग काफी मोटर साईकिले जगह-जगह से चारी करके सन्तोष कुमार पुत्र जोरावर लाल निवासी जौहरपुर निकट होली चौक थाना सी0बी0गंज बरेली के मकान मे रखते है । तीनों अभियुक्तगणों ने यह भी बताया कि वह लोग मोटर साईकिल चोरी करके सन्तोष कुमार के घर पर खड़ी करते हैं और सही समय देखकर उचित दाम पर इन मोटर साईकिल को बेंच देते है.
पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
सन्तोष कुमार पुत्र जोरावर लाल के घर से 9 मोटर साइकिल सोहिल उर्फ सलमान पुत्र सलीम सैफी निवासी मो जौहरपुर,आमिल खान पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी आ टी०आर कालोनी, रोहित पुत्र नरेश निवासी इन्द्र नगर कालोनी सन्तोष कुमार पुत्र जोरावर लाल निवासी जौहरपुर निकट होली चौक थाना सीबीगंज बरेली ,गिरफ्तार कर 11 मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों को जेल भेज दिया है।