Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

थाना शहजादनगर:- पुलिस मुठभेड़ में घायल गौकश अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर ।उत्तर प्रदेश/ रामपुर थाना शहजादनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झूठिया के जंगल में दो व्यक्ति गोवध करने की नीयत से आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम जुठिया से भमरौवा जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी ।

इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए । पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, किन्तु स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक जवाबी कार्रवाई की गई ।

जवाबी कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त समीर पुत्र वारिस उर्फ वशीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया है ।

दूसरा अभियुक्त अखलाक पुत्र वारिस उर्फ वशीर निवासी ग्राम जुठिया थाना शहजादनगर जनपद रामपुर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया । 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शहजादनगर पर मु0अ0स0- 102/2026 धारा- 109(1) बी.एन.एस व धारा 3/25/27(1) आयुध अधिनियम 1959 बनाम 1. समीर उपरोक्त 2. अखलाक पुत्रगण वारिस उर्फ वशीर उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी  ।

whatsapp whatsapp