Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दो कारों की टक्कर 4 लोग घायल , स्कॉर्पियो से मिली 4 करोड़ की स्मेक

दो कारों की टक्कर 4 लोग घायल , स्कॉर्पियो से मिली 4 करोड़ की स्मेक





बरेली।       दो  कारों के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया कार को टक्कर मारने वाली कार से पुलिस ने 4 करोड़ का नशीला पदार्थ स्मेक बरामद किया । जिसका बजन 4 किलो के लगभग है । उसके चालक व अन्य लोग फरार हो गए पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अनीता सक्सेना उसके पति सुशील सक्सेना बेटी समीक्षा सक्सेना कार के चालक प्रेम नगर थाने के पंजाब पुरा निवासी सुशील कुमार आज सुबह घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया दुर्घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे घायलों के घर वालों ने बताया कि अनीता ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह लखनऊ निवासी गौरव से किया था कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी आज अनीता बेटी को छोड़ने के लिए कार से लखनऊ स्थित उसके ससुराल जा रही थी रास्ते में ही जब उसकी कार फतेहगंज पूर्वी थाना इलाके में पहुंची तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी अनीता और उसकी कार में सवार सभी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर मारने वाली कार में सवार सभी लोग कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा सूचना मिलने पर घायलों के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली उसमें से 4 करोड़ कीमत की स्मेक के पैकेट बरामद हुए है  जिनका बजन 4 किलो के लगभग है पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके मालिक व चालक के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी

whatsapp whatsapp