Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मॉस्क के विवाद में बैंक गार्ड ने चलाई गोली

मॉस्क के विवाद में बैंक गार्ड ने चलाई गोली


घायल को गम्भीर हालत में कराया भर्ती, गार्ड हिरासत में


बरेली। कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ोदा में मास्क नहीं लगाने  के विवाद में ग्राहक और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद हो गया। जिसके चलते सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक पर गोली चला दी। इस घटना में ग्राहक के पैर में गोली लग गई। घटना की जानकारी होते ही बैंक में मौजूद ग्राहक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना होते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसएसपी , आईजी रेंज,  एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बैंक के अधिकारियों के साथ बैंक स्टाफ से बात की। जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र का  रेलवेकर्मी राजेश  बैंक में किसी काम से बिना मास्क लगाए  पहुंचा था , सिक्योरिटी गार्ड केशव प्रसाद ने मास्क नहीं लगाने पर एतराज किया इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है इसी दौरान किसी तरह गोली चल गई, फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड ने गोली जानबूझकर चलाने से इंकार किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेज दिया है साथ ही सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है।


एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में ग्राहक और बैंक ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । जिसमें बैंक गार्ड ने ग्राहक को गोली मार दी। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ठ नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है। पीड़ित को इलाज के अस्पताल भेजा गया है।

whatsapp whatsapp