Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भूतपूर्व सैनिक की बेटी को घर से निकाला, और हड़प ली बुलट मोटरसाइकिल

भूतपूर्व सैनिक की बेटी को घर से निकाला, और हड़प ली बुलट मोटरसाइकिल


शादी के समय नई बाईक के लिये दे चुके थे ढाई लाख



बरेली।           लॉकडाउन के चलते दहेज उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं मामला है थाना मीरगंज के ललित पुरी कस्बा के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक विजेंद्र पाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 15 मई 2019 को अरुण कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी प्यास मुराव टोला सिरौली के साथ की थी। शादी के समय बुलेट मोटरसाइकिल के लिए ढाई लाख रुपए नगद भी दिया था परंतु बेटी के ससुराल वाले आए दिन उसको मारपीट कर घर से निकाल देते थे परिवार ना बिगड़े प्रार्थी लगातार अपनी बेटी को समझा-बुझाकर वापस भेज देता था परंतु 14 दिसंबर 2020 को अरुण से बेटी को ले जाने के लिए कहा तो उसने प्रार्थी की बुलेट ले जाने की बात कही उसने कहा था कि जब मैं कुछ दिन के बाद आऊंगा मोटरसाइकिल का वापस कर दूंगा पर आरती ने आरोप लगाया है कि 8 दिन के बाद उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने फिर से मारपीट कर निकाल दिया और तभी से उसको लेने नहीं आ रहे जब पीड़ित अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेने गया तब उसके साथ मारपीट की गई अब ना तो उसकी बेटी को लेकर जा रहे हैं और ना ही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल वापस कर रहे हैं।

whatsapp whatsapp