जीवन दान देने को जागृत हुआ रक्तदान का भाव
जीवन दान देने को जागृत हुआ रक्तदान का भाव
बुआ दाती संकीर्तन मण्डल ने की अनूठी पहल

बरेली। कोरोना संक्रमण काल मे जहां एक तरफ जीवन और जीविका के लिए हर तरफ संघर्ष व्याप्त हैं वही दूसरी ओर ब्लड बैंक में रक्त की लगातार कमी ने जरूरतमंदों और थैलीसीमिया के नन्हे बच्चों के जीवन पर गहरा प्रहार किया हैं ।
परम श्रद्धये सतगुरु महाराज राम नाथ अरोड़ा ने वर्तमान में रक्त की परम आवश्यकता को महसूस करते हुए प्रभावित जीवनों को सुरक्षित करने के आशय से मण्डल के सेवादारों से रक्तदान हेतु आवाहन किया। इस परिपेक्ष्य में श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में और IMA ब्लड बैंक के सहयोग से मोबाइल रक्तदान का आयोजन स्थानीय श्री बाँके बिहारी मन्दिर राजेन्द्र नगर में किया गया ।
रक्तदान में बरेली के विशिष्ट समाजसेवियों के साथ साथ दिल्ली, काशीपुर और बरेली मण्डल के स्थानीय सेवादारों व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना समर्पण दर्शाया रक्तदान में 50 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान कर निष्काम सेवाओं का परिचय दिया और संक्रमण के इस दौर में रिकॉर्ड रक्तदान करके प्रभावित बच्चों के जीवन बचाने की एक मिसाल पेश की ।
रक्तदान बारी बारी से समुचित रूप से सैनिटीजेशन कराते हुए IMA मोबाइल बस में एक एक करके कराया गया। रक्तदान में डॉक्टर जे पी एस सेठी दिनेश कोहली, प्रेम भाटिया, बिशम्भर आनंद, जगदीश भाटिया, राजीव साहनी, हरीश सिधवानी,श्रीमती सुनीता भाटिया, संजीव सोई, संजीव गुलाटी का सराहनीय योगदान रहा ।