Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सभी व्यापारियों को मिले छूट याँ हो सम्पूर्ण बन्दी

सभी व्यापारियों को मिले छूट याँ हो सम्पूर्ण बन्दी


कुछ दुकाने पूरा दिन खुलने पर डीएम ग्रुप में रही चर्चा



बरेली।      कोरोनावायरस की बढ़ती चैन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है जिसमें जनता को आवश्यक कार्य के लिए छोड़ दी गई है साथ ही आवश्यक सामग्री के लिए 11:00 बजे तक की छूट दी गई है परंतु कुछ बड़े व्यापारी जोकि सत्ता या फिर पैसे के दबाव में पूरा पूरा दिन दुकान खोल रहे हैं इस बात की चर्चा बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी चलती रहे वही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष मोहित तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया है कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक कटरा मान रहे में की गई है इस बैठक में व्यापार मंडल ने कहा कि वर्तमान में लॉकडाउन से मिडिल क्लास व्यापारी सामाज अत्यधिक ज्यादा आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है जिससे व्यापारी एवं दुकानदार अपना परिवार चला पाना एवं परिवार का जीवन यापन करना अत्यधिक मुश्किल हो रहा है इसी कारण विज्ञापन के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश मैं 24 मई के बाद लॉकडाउन ना बढ़ाया जाए साथ ही मांग की है कि 25 तारीख से संपूर्ण बाजारों को उस समय के लिए अनिवार्य रूप से खुलवाने की घोषणा होनी चाहिए क्योंकि लगातार बढ़ रहा लॉकडाउन व्यापारियों की बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न कर रहा है रोजी रोटी के लिए जनता परेशान है। सदस्यों ने यह भी बताया कि कुछ दुकानदार पुलिस पर दबाव बनाकर अपनी दुकानें खोल रहे हैं जिससे छोटे व्यापारी बहुत ज्यादा रुष्ट हैं। ज्ञापन देने वालों मे गौरव, रजत अग्रवाल, राकेश कुमार, मुदित शर्मा, अभिषेक, हेमन्त व राजीव भी साथ थे।


whatsapp whatsapp