खेलते हुए कार में दम घुटने से चार बच्चों की मौत, एक गम्भीर
खेलते हुए कार में दम घुटने से चार बच्चों की मौत, एक गम्भीर
बागपत। एक सनसनीखेज घटना सामने आई है | जहां एक कार में खेलते समय दम घुटने से 4 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई| जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया गया | घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी | जानकारी के मुताबिक बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तंगा गांव में अनिल त्यागी की आई-20 कार उनके घर के बाहर खडी हुई थी| कार में पडोस के ही रहने वाले कुछ बच्चे गाड़ी में बैठकर खेल रहे थे । इसी दौरान कार ऑटो लॉक हो गयी । इस घटना में नियति( 8 ) पुत्री संदीप , वन्दना (4 ) पुत्री संदीप , अक्षय पुत्र विकास, कृष्णा (7 )पुत्र विकास और शिवांश (8 ) पुत्र प्रशांत गाडी मे खेल रहे थे । अचानक कार लाक हो गयी और इसमे चार बच्चो की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि शिवांश पुत्र प्रशांत को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया जिसकी गम्भीर हालत के चलते अस्पताल मे भर्ती कराया गया है | मृतक बच्चों के परिजनों ने कार के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है । सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव सिंगोली तगा में पांच बच्चे खेल रहे थे | अचानक बच्चे आई -20 कार में बैठ गए और गाड़ी ऑटो लॉक हो गई | सफोकेशन की वजह से चार बच्चों की मौत हो गई | पांचवे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है | शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है | मामले की विधिक कार्यवाही जारी है |