Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम


बरेली।       विश्व योगा दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नोडल अधिकारी डॉ अनु महाजन  के निर्देशन में हुआ। जिसका उद्घाटन रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सोमपाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने योगा क्यों हर व्यक्ति के लिए जरूरी है इस विषय में विस्तार से सभी को बताया। शनिवार इसका तीसरा दिन था उन्होंने सभी से योगा को अपनी दिनचर्या में जरूरी रूप से शामिल करने के लिए आग्रह किया !डॉ अनु महाजन ने बताया योगा प्राचीन भारत का एक अमूल्य उपहार है जो मनुष्य और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य स्थापित करता है और हमारे बदलते जीवन शैली में चेतना बनकर हमें हर परिस्थिति से निपटने में मदद करता है। कार्यक्रम सचिव युवा कार्यक्रम श्रीमती उषा शर्मा एवं संयुक्त सचिव आसित सिंह के आवाहन एवं डॉ अशोक श्रुति क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, निदेशालय लखनऊ एवं राज्य संपर्क अधिकारी डॉ अंशु माली शर्मा के निर्देश पर 17 जून से 21 जून तक प्रात ऑनलाइन गूगल मीट प्लेटफार्म पर कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य लोग भी जुड़े जिनमें पूनम वाधवानी, साधना, हिना ,परवीन, आंचल ,गरिमा , तनदीप सिंह ,निधि सिंह, ममता सिंह , विधि सिंह, नंदिनी, सिंपल, सवाति तथा रुखसार इत्यादि छात्राएं शामिल हुई!

whatsapp whatsapp