नवरात्र व रमजान को लेकर कमाल मियां ने दिया सन्देश
बरेली। हिंदू व मुस्लिम समाज के शुभ अवसर नवरात्र एवं रमजान के महीने को देखते हुए दरगाह नासिर मियाँ के ख़ादिम सूफ़ी शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी ने जनता को अपील की है की भाईचारे को कायम रखते हुए इंसानियत का बोलबाला कायम करें एवं चाहे वह हिंदू हो चाहे मुस्लिम परंतु देश में व्याप्त महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क सैनिटाइजर एवं 2 गज दूरी का उपयोग अवश्य करें जिससे कि हम खुद को एवं अपने परिवार के साथ इस देश को भी बचा सके