नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

डीएम के आदेश पर कब्र से निकलवाए शव में सच आया सामने

डीएम के आदेश पर कब्र से निकलवाए शव में सच आया सामने



पति ने गला दबाकर की थी हत्या, कबूल किया जुर्म



मामला छुपाने के लिये जलाया और कर दिया दफन




बरेली।        महिला की डेढ़ महीने पहले गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी । मौत का राज छुपाने के लिए परिवार के लोगों ने उसके शव को जला दिया।और शव को दफना दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसी बीच थाने में एक पूछताछ का वीडियो बनाया गया जिसमें महिला का पति बता रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को जला दिया गया। पुलिस के पास वीडियो होने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी निवासी बब्बो (46) सद्दीक हसन की पत्नी थी। अप्रैल में संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई तब परिवार के लोगों ने उसका शव दफना दिया था। इसके कुछ दिनों बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में बताया गया था कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया, उसकी जीभ बाहर थी। पुलिस ने जिला अधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस थाने में महिला के पति को लेकर आई और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में जब उसे कसमें खिलाई गईं तो उसने बताया कि विवाद के बाद बब्बो छत पर चली गई थी। इसके बाद उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की गई और मौत का कारण छुपाने को उसको जलाकर आनन-फानन में दफना दिया गया।




 वीडियो में सवालों के जवाब देता हुआ उसका पति घबरा रहा है और बेचैन हो रहा है। वीडियो बनाने के बाद भी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की और पति समेत अन्य संदिग्धों को छोड़ दिया गया। महिला की विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

whatsapp whatsapp