Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दबंगो ने तीन घरों में मारपीट कर की लूट, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

दबंगो ने तीन घरों में मारपीट कर की लूट, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन



शराब पिलाने के बाद मोबाइल छीनने पर हुया था विवाद


बरेली।       दोस्तों ने शराब पीने के बाद एक लड़के का मोबाइल छीन लिया जिस पर पड़े विवाद में तीन घरों पर धावा बोल दिया गया। बताते चलें मामला थाना सुभाषनगर के चर्च वाली गली का है जाके 3 परिवारों ने एकत्रित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में प्रार्थना पत्र सौंपा है और दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि वहीं के रहने वाले सुरेंद्र चौहान के पुत्र विशाल को फरमान, कलुआ व निहाल ने पहले शराब पिलाई फिर विशाल का मोबाइल छीन लिया विरोध करने पर उक्त लोगों ने अज्ञात 50 से 60 लोगों के साथ सुरेंद्र यादव रंजीत सिंह एवं सुरेंद्र चौहान के घर धावा बोल दिया। सुरेंद्र चौहान की पुत्री आरती ने बताया कि फरमान ने उसके सर पर तमंचा रख कर अलमारी की चाबी ले ली और तीनों कारों से मिलाकर लगभग 70 हजार नगद तीन लाख के जेवर लूट कर ले गए। साथ ही दो गाड़ियां भी तोड़ दी पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की है।

whatsapp whatsapp